Sunday, 3 September 2017

जानिये मोदी सरकार के किस मंत्री की कितनी है संपत्ति


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट के ज्यादातर मंत्रियों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया है। पीएमओ की वेबसाइट के मुताबिक 72 में से सिर्फ 11 मंत्रियों ने अपनी संपत्ति की जानकारी दी है. बता दें कि 31 अगस्त आखिरी तारीख थी।
मंत्रियों द्वारा ऐसी लापरवाही ऐसे वक्त में हो रही है जब बीजेपी चीफ अमित शाह और पीएम मोदी कैबिनेट में नए चेहरों को शामिल करने पर विचार कर रहे हैं। रविवार को मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है।
गृह मंत्रालय की तरफ से जारी आचार संहिता के मुताबिक केंद्रीय मंत्रियों के लिए हर साल 31 अगस्त तक अपनी संपत्ति का ब्यौरा देना अनिवार्य है। यह कोड ऑफ कंडक्ट राज्यों के मंत्रियों पर भी लागू होता है और इसमें मंत्रियों को अपने परिवार के सदस्यों की डिटेल देना भी अनिवार्य है।
अभी तक अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, सदानंद गौड़ा, राम विलास पासवान, अशोक गजपति राजू, चौधरी बिरेंद्र सिंह, प्रकाश जावडेकर, मुख्तार अब्बास नकवी, वीके सिंह, राधाकृष्णन पी और अनुप्रिया पटेल ने ही अपनी संपत्ति का ब्यौरा जमा किया है।
किनके पास कितनी संपत्ति
— राम विलास पासवान के पास 32 लाख की संपत्ति है, वहीं उनकी कोई देनदारी नहीं है। उनकी संपत्ति पिछले साल की तुलना में कम है. पिछले साल उन्होंने 52 लाख की संपत्ति होने की जानकारी दी थी।
— विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने 5.33 करोड़ रुपये की संपत्ति होने की जानकारी दी है। उनकी भी कोई देनदारी नहीं है। पिछले साल उन्होंने 5.21 करोड़ की संपत्ति होने की जानकारी दी थी।
— अरुण जेटली की चल-अचल संपत्ति की कुल कीमत 67.62 करोड़ है। उनके पास चार सेविंग अकाउंट्स में करीब 64 लाख रुपये हैं। उनके पास 1.29 करोड़ की कीमत का सोना, चांदी और हीरा है. पिछले साल उनकी संपत्ति की कीमत 60.99 करोड़ रुपये थी। जेटली के पास चार गाड़ियां हैं जिनमें दो मर्सीडीज, एक होंडा एकॉर्ड और एक टोयोटा फॉर्चुनर है। गाड़ियों की कुल कीमत 1.93 करोड़ है।
— मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावडेकर की कुल संपत्ति 1.55 करोड़ की है। पिछले साल उनकी संपत्ति की कीमत 1.6 करोड़ थी। उनकी संपत्ति की मार्केट वैल्यू 1 करोड़ है और उनके पास करीब 5 लाख का सोना, चांदी और हीरा है। उनके पास बैंक में 11 लाख रुपये जमा हैं।
— पी राधाकृष्णन ने 7.22 करोड़ की संपत्ति होने की जानकारी दी है. उनके पास दो बैंक अकाउंट्स में 28 लाख रुपये जमा हैं।
— अनुप्रिया पटेल के पास कुल 1.82 करोड़ की संपत्ति है।

No comments:

Post a Comment